Academics, Business, Management and Economicsआर्थिक विचारों का ऐतिहासिक विकास ( Aarthik Vicharon Ka Aytihashik Vikaas)
आर्थिक विकास के पथ पर बदलती परिस्थितियों के परिवेश में इस पुस्तक में आर्थिक ऐतिहासिक विचारों को प्रस्तुत करने का यह विनम्र प्रयास है। आर्थिक विचारों के इतिहास के क्षेत्र में अत्यधिक विस्तार हुआ है। प्रस्तुत पुस्तक विश्वविद्यालयों के स्नातक तथा स्नातकोत्तर विभागों के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार लिखी गई है।
पुस्तक में दी गई विषय सामग्री को सरल सहज रूप से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। पुस्तक के लेखन की प्रक्रिया में विद्वान लेखकों की कृतियों एवं विचारों की सहायता ली गई है। आशा है, इस पुस्तक से स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र-छात्रायें लाभान्वित होंगे। हम विद्वान पाठकों एवं चितकों से पुस्तक के संदर्भ में दिये गये सुझावों की अपेक्षा करते हैं।
आर्थिक विचारों का ऐतिहासिक विकास” के अध्ययन द्वारा अर्थशास्त्र की उत्पत्ति और आर्थिक व्यवस्था को समझने में सहायता मिलती है। विभिन्न देशों की आर्थिक और राजनीतिक नीतियों को आकार देने में आर्थिक विचारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विषय के अध्ययन से हमें पूर्व के आर्थिक विचारकों द्वारा प्रतिपादित सिद्धान्तों एवं चिंतन की खामियों को समझने में मदद मिलेगी। लेखकद्वय ने अर्वाचीन विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर पाठकों के सम्मुख पुस्तक को प्रस्तुत किया है। इस पुस्तक के प्रकाशन से छात्र-छात्राओं के साथ-साथ पाठकगण भी लाभान्वित होंगे।
₹340.00 ₹400.00
There are no reviews yet.